Sonbhadra news : सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं से निखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा
सोन कल्चर क्लब के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

sonbhadra
5:31 PM, November 4, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता )
ओबरा (सोनभद्र) । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में बुधवार को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में संचालित सोन कल्चर क्लब के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन की शपथ दिलाई। इसके बाद गायन, कविता पाठ एवं लोकगीत प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन क्लब संयोजक डॉ. विभा पांडे ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. संघमित्रा एवं डॉ. अंजलि शामिल रहीं। आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थ
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना विकसित करना तथा भारतीय विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।




