Sonbhadra News :काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर छात्रों ने निकाली रैली
शुक्रवार को शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता सेनानियों की याद में काकोरी काण्ड के 100 वर्ष पूर्ण होने पर "काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव" धूमधाम से मनाया गया।सर्वप्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोह

sonbhadra
6:55 PM, August 9, 2024
रमेश यादव (संवाददाता )मो नं 9451869245
दुद्धी, सोनभद्र। शुक्रवार को शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता सेनानियों की याद में काकोरी काण्ड के 100 वर्ष पूर्ण होने पर "काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव" धूमधाम से मनाया गया।सर्वप्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रैली निकालने हेतु रवाना किया।उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अनेकों सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी।काकोरी काण्ड 9अगस्त,1925 को अंग्रेजों द्वारा देश के खजाने व शस्त्रों को ट्रेन द्वारा अन्यत्र ले जाया जा रहा था उस बहुमूल्य राष्ट्रीय निधि को वापस छीनकर सेनानियों ने अंग्रेजों की नीद हराम कर दी थी। खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र मौर्या ने कहा कि राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में चंद्रशेखर आजाद,अशफाक उल्ला खां समेत 40 क्रांतिकारियों ने काकोरी ट्रेन एक्शन किया था जिसमें देश की बहुमल्य निधि को अंग्रेजों के कब्जे से छुड़ाया गया था।सभी शिक्षकों से अपेक्षा है कि देश के स्वाधीनता संग्राम के बारे में बच्चों को अवश्य बताया करें इससे उनके अंदर देशभक्ति की भावना विकसित होती है। रैली मे कंपोजिट विद्यालय दुद्धी,प्रा वि दुद्धी द्वितीय,उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय दुद्धी,सोनांचल इंटर कालेज,राजकीय बालिका इ0कालेज के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।




