Sonbhadra News : मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने सीखा आत्मसुरक्षा के गुर
विभिन्न परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए छात्राओं,महिलाओं के लिए सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन सुरक्षा सम्बन्धी उपायों की जानकारी दी गई

सोनभद्र
10:27 AM, November 9, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज ( सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के महुली स्थित शिवम इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में विंढमगंज थाने के उप निरीक्षक शेष नारायण पांडेय एवं महिला कांस्टेबल ज्योति सोनकर ने छात्राओं को आत्मरक्षा, सतर्कता और महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को महिला एवं आपातकालीन सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1076, 112, 181, 102, 108, 1098, 101 एवं 1930 - का महत्व बताते हुए इनके प्रयोग के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया।
बताया कि हर बालिका को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। कोई भी समस्या होने पर डर या संकोच किए बिना तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें। कानून और प्रशासन हर पल आपकी सहायता के लिए तत्पर है।महिला कांस्टेबल ज्योति सोनकर ने छात्राओं को मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बनने के लिए प्रशिक्षित किया।
कहा कि आप सभी आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों को पहचानें और परिस्थितियों से निपटने के लिए सदैव तैयार रहें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिभुवन सिंह ने कार्यक्रम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी जागरूकता गतिविधियाँ बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और उन्हें समाज में सुरक्षित व समर्थ रूप से आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करती हैं। छात्राओं को इन हेल्पलाइन नंबरों को याद रखकर आवश्यकता पड़ने पर उनका अवश्य उपयोग करना चाहिए।मिशन शक्ति फेज-5 का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सक्षम समाज निर्माण हेतु यह अभियान विद्यालयों व समाज के बीच जागरूकता का सेतु बना रहा है।




