बच्चों को आधुनिक तकनीकियों में निपुण बनाना और रोजगारपरक शिक्षा के लिए अभी से तैयार करने के उद्देश्य से कार्यशाला के दौरान दुद्धी विकास खंड के छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्लांट की मशीनों के संचालन व उत्पादन प्रक्रिया को लेकर विभिन्न पहलुओं पर गहन जानकारी और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया । भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को अत्याधुनिक लैब में आधुनिक तकनीकी ज्ञान से परिचित कराया गया। हिण्डाल्को स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के सुमंत कुमार, सुधीर मिश्रा, एस पी जोस तथा सूरज दास जी ने हिण्डाल्को की विशेषज्ञ टीम के साथ मिलकर छात्रों को सुरक्षा, नवीन तकनीकों और औद्योगिक प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर हिण्डाल्को जनसंपर्क एवं प्रशासनिक विभाग के महाप्रबंधक यशवंत कुमार, प्रशान्त श्रीवास्तव, हिण्डाल्को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की अस्मिता प्रजापति व प्रशिक्षक उपस्थित रहे।