Sonbhadra News : कक्षा एक से तीन तक के छात्रों ने दी 'निपुण असेसमेंट टेस्ट'
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में गणित व भाषा में विद्यार्थियों को दक्ष बनाने के लिए निपुण भारत अभियान के तहत आज जनपद के 2061 परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कक्षा एक से तीन

निपुण असेसमेंट टेस्ट देते परिषदीय विद्यालयों के छात्र
sonbhadra
9:55 PM, November 29, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में गणित व भाषा में विद्यार्थियों को दक्ष बनाने के लिए निपुण भारत अभियान के तहत आज जनपद के 2061 परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं ने निपुण असेसमेंट टेस्ट दी। शनिवार को कक्षा चार से आठ तक के बच्चे परीक्षा देंगे।
ओएमआर सीट के जरिये सम्पन्न कराई गयी निपुण असेसमेंट टेस्ट -
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की शिक्षा के प्रति रुचि और जागरूकता को लेकर विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को जागरूक और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाया जा रहा है। शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में निपुण परीक्षा आयोजित हुई। जिले में आज निपुण असेसमेंट परीक्षा के पहले दिन कक्षा 1 से कक्षा 3 के विद्यार्थियों की परीक्षा ओएमआर शीट के जरिए संपन्न कराई गई। परीक्षा के मद्देनजर लगभग सभी स्कूलों में उपस्थिति शत प्रतिशत रही। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सकुशल परीक्षा संपन्न कराई तत्पश्चात परख एप्लीकेशन से स्कैनिंग का कार्य प्रारंभ हुआ। स्कैनिंग में आ रही कठिनाई को दूर करने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर से न्याय पंचायत स्तर पर तकनीकी टीम गठित हुआ था।
वर्जन -
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने बताया कि "निपुण आकलन परीक्षा के जरिए विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर की जांच हुई। पहले दिन की परीक्षा की ओएमआर शीट शिक्षकों को ही बच्चों से जवाब पूछकर भरना था। शिक्षकों ने बिना भेदभाव किए बगैर गोला भरा। परीक्षा के दृष्टिगत लगभग सभी अध्यापकों ने गृह भ्रमण किया था जिसके फलस्वरूप उपस्थिति में अपेक्षाकृत सुधार हुआ।"




