Sonbhadra Update News : पालिटेक्निक की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत
चोपन थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह पालिटेक्निक की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार एक छात्र की तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से मृत्यु हो गई जबकि एक बाल-बाल बच गया ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
11:49 AM, January 9, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह पालिटेक्निक की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार एक छात्र की तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से मृत्यु हो गई जबकि एक बाल-बाल बच गया ।
पुलिस सुत्रों के अनुसार चकरा गांव निवासी राम प्रवेश यादव का 19वर्षीय पुत्र सुंधाशु यादव आर आर पालिटेक्निक में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके परीक्षा का सेन्टर सिन्दुरिया स्थित पालिटेक्निक कालेज में था। आज सुबह सुधांशु यादव अपने साथी छात्र आकाशदीप मौर्य के साथ इलेक्ट्रिकल द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने के लिए बाइक से जा रहा था। वह दोनों सोन नदी पुल के पास पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की चपेट में आ गए जिससे सुधांशु यादव की मृत्यु मौके पर ही हो गई जबकि आकाशदीप मौर्या बाल-बाल बच गया। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सुचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दी । पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




