Sonbhadra News : डायरिया से छात्रा की मौत
ग्राम पंचायत कुरा के मुसही चरका टोला में डायरिया से कक्षा 9 की एक छात्रा की मौत हो गई । जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया । मौत की खबर लगते ही विद्यालय भी अवकाश घोषित कर दिया ।
sonbhadra
7:16 PM, August 8, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । गुरूवार की भोर में ग्राम पंचायत कुरा के मुसही चरका टोला में डायरिया से कक्षा 9 की एक छात्रा की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार मुसही चरका टोला पर संजना शर्मा पुत्री अरविंद शर्मा उम्र 14 साल को उल्टी-दस्त की दिक्कत होने पर परिजन पहले जिला अस्पताल लोढ़ी में उसका इलाज कराते रहे। हालत ठीक न होने पर परिजन उसे रेफर करा कर बेहतर इलाज हेतु वाराणसी लेकर जा रहे थें लेकिन छात्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दी परिजन उसे लेकर घर वापस आ गए छात्रा तीन बहनों में सबसे छोटी थी। जय ज्योति इंटर कॉलेज के कक्षा 9 की छात्रा की मौत छात्रा की मौत की खबर विद्यालय को मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई तथा शोक में विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया ।




