Sonbhadra News : फॉर्च्यूनर और बाइक में जोरदार टक्कर, हादसे से में बाइक सवार घायल
फार्च्यूनर रेनुकूट की तरफ से छत्तीसगढ़ जा रही थीमधुघुटरा मोड़ के पास दोनों वाहनों की टक्कर हुई। संदीप सड़क पर गिरकर घायल हो गया और फार्च्यूनर गड्ढे में जा गिरी।

sonbhadra
6:18 PM, November 13, 2026
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर मधुघुटरा मोड़ के पास शुक्रवार को फार्च्यूनर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक पैर टूट गया। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। चालक मौके से फरार हो गया।छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चलगली गांव निवासी संदीप (40), अर्जुन का बेटा है। वह बाइक से छत्तीसगढ़ की ओर से बभनी आ रहा था। फार्च्यूनर रेनुकूट की तरफ से छत्तीसगढ़ जा रही थीमधुघुटरा मोड़ के पास दोनों वाहनों की टक्कर हुई। संदीप सड़क पर गिरकर घायल हो गया और फार्च्यूनर गड्ढे में जा गिरी।हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण जुटे। उनकी मदद से एंबुलेंस संदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गई, जहां उसका इलाज किया गया सूचना मिलने पर बभनी पुलिस ने फार्च्यूनर को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है




