Sonbhadra News : आंधी तूफान का कहर कई घर सहित स्कूल की बाउंड्री क्षतिग्रस्त, पीड़ितों ने प्रशाशन से क्षतिपूर्ति की लगाई गुहार
ग्राम पंचायत कोटा, पनारी और म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत बेलहत्थी में बीते सोमवार की रात अचानक तेज बारिश और आंधी तूफान ने तबाही का मंजर खड़ा कर दिया।

sonbhadra
2:41 PM, April 1, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा, पनारी और म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत बेलहत्थी में बीते सोमवार की रात अचानक तेज बारिश और आंधी तूफान ने तबाही का मंजर खड़ा कर दिया। आसमान से गिरते कहर व भीषण आंधी-तूफान ने लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त कर दीl चोपन व हाथीनाला थाना क्षेत्र के कई गांव में सोमवार को आई आंधी और बारिश ने मानो बर्बादी की कहानी लिख दी। सिर्फ कुछ घंटे के बवंडर आंधी तूफान व बारिश ने विकासखंड चोपन व म्योरपुर के अंतर्गत तीनों पंचायत पनारी, कोटा, बेलहत्थी के दर्जनों घरों, पेड़, पौधों व सोलर प्लेटों को जमीदोज कर दिया। चोपन थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के मालोघाट टोले में त्रिलोकी के घर के ऊपर लगा सीट आंधी तूफान से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राम लखन ,गुड्डू पंडित, अनुपम कुमार, प्रिंसी देवी, संतरा देवी , मंगरु लाल ,रामधारी, राजकुमार , नंदकुमार , कृष्ण कुमार , शिवकुमारी के भी घर का काफी नुकसान हुआ। सबसे बड़ी व दुखदाई घटना धर्मजीत का पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है, उनके घर लड़के का शादी है पूरी तैयारी कर लेने के बाद विशाल घर पूरी तरह से छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही साथ घर में रखे खाने-पीने का सामान बर्बाद हो गया। भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाए। वही मालोघाट निवासी अलख निरंजन व उनके भाइयों का भी घर काफी नुकसान हुआ। हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली टोले में डा. मिंटू सरकार का पीछे का सीट निर्मित घर पूरी तरह से जमीदोज हो गया, डॉ विजय कुमार शर्मा के ऊपर का सीट क्षतिग्रस्त हो गया! मोहन के घर के ऊपर लगे सोलर प्लेट उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही साथ विजय सागर , राम विलास , रामबृक्ष ,अजय कुमार, संजय कुमार का घर भीषण चक्रवर्ती आंधी तूफान से पूरा घर बर्बाद हो गया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल से क्षतिपूर्ति की गुहार लगाई है साथ ही साथ चोपन थाना क्षेत्र कोटा ग्राम पंचायत के कई गांव अहिराडेरा, रानीताली भी तबाही का आलम झेला। अहिराडेरा में पूनम देवी के घर के छत पर लगा सीट क्षतिग्रस्त हो गया ,वहीं सुखई व सोनी अहीराडेरा का भी काफी नुकसान हुआ। वही रानीताली पूर्वी टोला के लिलेश के मढई पर एक विशाल पेड़ गिर जाने से मढई पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पास में रह रही आशा देवी का छप्पर युक्त मड़ई का छाजा भी हवा में उड़ गया। पास के ही गौतम ,मुकुंद लाल विश्वकर्मा, राजेश कुमार विश्वकर्मा, बसंत लाल विश्वकर्मा, रामनरेश विश्वकर्मा के घर को भी काफी नुकसान पहुंचा। पास के ही राजेश अपने घर में सो रहा था कि अचानक आंधी तूफान ने उसके घर पर लगे छज्जा सेट को उड़ा ले गया वह मिट्टी का घर पूरी तरह जमीदोज होकर चकनाचूर हो गया। प्राथमिक विद्यालय रानीताली बैरियर का बाउंड्री वॉल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विद्यालय से आगे सोमनाथ खरवार का घर अस्त-व्यस्त होने के बाद घर पर लगे सोलर प्लेट उड़कर चकनाचूर हो गया । साथ ही साथ आम के बाग बगीचे बिजली के पोल बड़े-बड़े विशाल बृक्ष धराशाई हो गए। खेत में लगे गेहूं की फसल व जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। स्वर्गीय लालता प्रसाद विश्वकर्मा के खेत में बाग बगीचा धराशाई हो गया। इस
आसमानी कहर व आपदा से ग्रामीण व किसान काफी मायूस हुए। तीनों ग्राम पंचायत के लोगो मे अब भी दशत्व तबाही के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि "इतनी तेज आंधी पहले कभी नहीं देखी सब कुछ पल भर में उड़ गया"। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति की गुहार लगाई है।




