Sonbhadra News : जमा करें बिजली बील नहीं तो होगी कनेक्शन विच्छेद - जे0ई0
इन दिनों बिजली बील बकायादारों का बील जमा कराने को लेकर युपीसीएल के कर्मचारी टीम बनाकर गांव में भ्रमण कर बकायादारों को जागरूक करते हुवे बील जमा कराने का दबाव बना रहे हैं। वहीं बढ़े बकायादारों का....

sonbhadra
7:44 PM, October 24, 2024
पी0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
• रामगढ़ में कैम्प लगाकर किया सवा लाख की वसुली, 34 कनेक्शन विच्छेद
कोन । इन दिनों बिजली बील बकायादारों का बील जमा कराने को लेकर युपीसीएल के कर्मचारी टीम बनाकर गांव में भ्रमण कर बकायादारों को जागरूक करते हुवे बील जमा कराने का दबाव बना रहे हैं। वहीं बढ़े बकायादारों का कनेक्शन भी विच्छेद किया जा रहा है। गुरुवार को अवर अभियंता रामलाल के नेतृत्व में रामगढ़ में कैम्प लगाकर बील सुधार व बील जमा कराया गया वहीं जमा करने वाले बढ़े 34 बकायादारों का कनेक्शन भी विच्छेद किया।
इस संबंध में अवर अभियंता रामलाल ने बताया कि "रामगढ़ में कुल सवा एक लाख रुपये जमा कराया गया व जमा न करने वाले 34 लोगों का कनेक्शन भी विच्छेद किया गया । कनेक्शन विच्छेद करते समय जमा करने करने वालों के खिलाफ शख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दिया। वहीं उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी उपभोक्ता प्रत्येक माह समय से बिजली बील जमा कर दें जिससे उपभोक्ताओं का कुछ बचत भी हो जायेगा।"
इस मौके पर विभाग के तमाम स्टाप मौजूद रहे।




