Sonbhadra News : पुलिस टीम पर पथराव, 32 नामजद समेत 20-25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोपन थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 362/26 से संबंधित कई वांछित आरोपी महुआखुर्द निवासी कमलेश यादव उर्फ नेता के घर पर मौजूद हैं।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोपन थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 362/26 से संबंधित कई वांछित आरोपी महुआखुर्द निवासी कमलेश यादव उर्फ नेता के घर पर मौजूद हैं।

शांतनु कुमार/घनश्याम पांडेय
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के महुआंव खुर्द गांव में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में चोपन थानाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता पुत्र दीनानाथ की तहरीर पर 20 सितंबर को चोपन थाने में ही 32 नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 125(ए), 121(1), 191(2) तथा आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
चोपन थानाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता द्वारा दी गयी तहरीर में बताया गया कि 20 सितंबर 2026 को पुलिस टीम के साथ करगरा मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा और गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में आपस में बातचीत कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोपन थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 362/26 से संबंधित कई वांछित आरोपी महुआखुर्द निवासी कमलेश यादव उर्फ नेता के घर पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम कमलेश यादव के घर पहुंची।
पुलिस का आरोप है कि कमलेश यादव घर के बाहर आया था और पुलिस को देखते ही तेजी से घर के अंदर चला गया। इसके बाद घर का दरवाजा बंद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, कमलेश यादव ने जोर-जोर से चिल्लाते हुए फांसी लगाने की बात कही और इसके लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराने की धमकी दी।
आरोप है कि इसके बाद परिवार के लोगों और आसपास मौजूद लोगों को एकत्र किया गया। पुलिस के मुताबिक, करीब 20-25 अज्ञात लोगों समेत कई परिजनों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया। कुछ लोगों ने छत से और कुछ ने नीचे से पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर बरसाए।
पथराव में एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, हेड कांस्टेबल अजय यादव, हेड कांस्टेबल रविन्द्र यादव, कांस्टेबल मंटू सिंह और कांस्टेबल राहुल कुमार यादव घायल हुए।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 132, 125(a), 121(1), 191(2) बीएनएस और धारा 7 आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम, 1932 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अभयनाथ सिंह यादव को सौंपी गई है।
पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नामजद अभियुक्तगण-
1. कमलेश यादव उर्फ नेता, पुत्र रामअवल यादव, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र
2. प्रदीप यादव, पत्नी का नाम अज्ञात, निवासी मार्कुंडी मार्केट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
3. सचिन यादव, पुत्र स्वर्गीय भोला यादव, निवासी मार्कुंडी मार्केट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
4. शीतल यादव, पुत्र स्वर्गीय चौथी यादव, निवासी मार्कुंडी मार्केट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
5. शिक्षक कुमार यादव, पुत्र स्वर्गीय चौथी यादव, निवासी मार्कुंडी मार्केट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
6. प्रभाकर यादव, पुत्र शिक्षक कुमार यादव, निवासी मार्कुंडी मार्केट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
7. चन्द्रप्रकाश यादव, पुत्र स्वर्गीय बाबा यादव, निवासी मार्कुंडी मार्केट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
8. स्वर्गीय भोला यादव की पत्नी, नाम अज्ञात, निवासी मार्कुंडी मार्केट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
9. परमेश्वर यादव, पुत्र रामअवल यादव, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
10. उषा, पत्नी परमेश्वर, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
11. कृपाल, पुत्र रामअवल, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
12. रामसूरत, पुत्र रामअवल, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
13. शांति, पत्नी कृपाल, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
14. राजेश कुमार, पुत्र रामफेर, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
15. बृजेश, पत्नी का नाम रामवृक्ष, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
16. सुरेन्द्र, पुत्र परमेश्वर, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
17. संदेश कुमार, पुत्र परमेश्वर, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
18. संतलाल, पुत्र परमेश्वर, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
19. संजय, पुत्र परमेश्वर, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
20. राजबहादुर, पुत्र सुरेश, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
21. बंद प्रकाश, पुत्र रामवृक्ष, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
22. परमिला, पत्नी कमलेश, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
23. सीमा, पत्नी राजेश, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
24. रीना यादव, पत्नी सुनीत यादव, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
25. दामोदरी, पत्नी रामबली, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
26. सुखदेइया, पत्नी रामअवल, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
27. किसमनिया, पत्नी रामवृक्ष, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
28. रूपवन्ती, पुत्र रामेश्वर, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
29. कौशल्या, पत्नी सुरेश, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
30. सुशीला, पत्नी बृजेश, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
31. अंकिता, पत्नी सुरेन्द्रनाथ, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
32. प्रतिमा, पत्नी रामबाबू, निवासी महुआखुर्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
33. अगल-बगल के अन्य 20-25 व्यक्ति, नाम-पता अज्ञात।
सम्बंधित खबर