Sonbhadra News : राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं से सम्बन्धित शिकायतों को सुना
सदस्य उ०प्र० राज्य महिला आयोग लखनऊ श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चोपन ब्लाक सभागार में महिलाओं से सम्बन्धित शिकायतों को सुना ।

sonbhadra
6:42 PM, November 20, 2025
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । सदस्य उ०प्र० राज्य महिला आयोग लखनऊ श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चोपन ब्लाक सभागार में महिलाओं से सम्बन्धित शिकायतों को सुना । इस दौरान सदस्य ने प्रोबेशन अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित जो भी शिकायतें प्राप्त हों, उसका ससमय निस्तारण सुनिश्चित किया जाये । प्रदेश सरकार की मंशा है कि महिलाओं को किसी प्रकार से उत्पीड़न न होने पायें । इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता चौपाल का आयोजन भी ब्लॉक चोपन सभागार में किया गया । चौपाल शिविर के दौरान सदस्य ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं, जिसमें निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिया जा रहा है, बेटी-बचाओं-बेटी पढ़ाओ योजना से जनपद की महिलाओं को लाभान्वित भी किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने अन्नप्रासन एवं गोद भराई की रश्म अदायगी भी की। इस मौके पर प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती, सी0डी0पी0ओ0 चोपन मनोज सिंह, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।




