Sonbhadra News : रालोद युवा के प्रदेश सचिव ने स्कूली बच्चों में बांटा कॉपी-पेन व पेंसिल
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय लोक दल सेवा सप्ताह मना रहा है। इसी क्रम में आज परिषदीय स्कूलों के बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोकदल युवा के प्रदेश...

sonbhadra
10:14 PM, September 26, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय लोक दल सेवा सप्ताह मना रहा है। इसी क्रम में आज परिषदीय स्कूलों के बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोकदल युवा के प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी ने प्राथमिक विद्यालय मेहुड़ी में छात्रों के बीच कॉपी, पेन, रबर और पेंसिल का वितरण किया।
इस दौरान प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि "परिषदीय विद्यालयों में गरीब घरों के बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं, उनके बीच शिक्षण सामग्री का वितरण देश के प्रधानमंत्री के जीवन आदर्शों का सही मायने में अनुकरण करना है। ये बच्चे देश का भविष्य हैं और ज़ब ये बच्चे पढ़ लिख कर समाज में मजबूती से खडे होंगे tb कहीं जाकर संगठन द्वारा सेवा सप्ताह मनाए जाने का उद्देश्य पूरा होगा।"
इस मौके पर वीरेंद्र मिश्रा, सचिन गुप्ता, सुरज चौबे व स्कूली छात्र एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।




