Sonbhadra News : नाराज BJP कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष ने की बात, डैमेज कंट्रोल में जुटा संगठन
बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पत्रकारों के सवाल देते हुए यह माना कि सोनभद्र के बीजेपी संगठन में कार्यकर्ताओं के नाराजगी की खबर उन्हें है और आज कार्यकर्ताओं से बातचीत किया गया है।

sonbhadra
9:39 AM, July 9, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र बीजेपी संगठन में सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। कुछ दिनों पूर्व संगठन के अंदर खाने में जिस तरह से नाराजगी उभर कर बाहर आई थी उसकी गूंज प्रदेश स्तर तक गयी। यही कारण है कि बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पत्रकारों के सवाल देते हुए यह माना कि सोनभद्र के बीजेपी संगठन में कार्यकर्ताओं के नाराजगी की खबर उन्हें है और आज उन्हीं सब को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत किया गया है।
आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष का सोनभद्र दौरा 2027 विधानसभा चुनाव को जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की नाराजगी पार्टी को नुक्सान न पहुंचाए, इसे लेकर प्रदेश संगठन अब खुद डैमेज कंट्रोल करने निकल पड़ा है। हाल ही में मुख्यमंत्री भी सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह कर चुके हैं कि वे खुद बैठक कर सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाए।
कुल मिलाकर जिस तरह से बीजेपी इन दिनों राम मन्दिर चढ़ावा चोरी पर बुरी तरह घिरी है वहीं कार्यकर्ताओं की नाराजगी उसे बड़ा नुक्सान पहुंचा सकता है। इसी को देखते हुए बीजेपी समय रहते सब कुछ दुरुस्त कर लेना चाहती है।




