Sonbhadra News : प्रीतनगर में श्री राम कथा का समापन, युद्ध और राज्याभिषेक का हुआ वर्णन
कथा के आखिरी दिन प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी ने भगवान श्री राम के जीवन के महत्वपूर्ण अध्याय – लंकाकांड में युद्ध और अयोध्या में राज्याभिषेक का विस्तार से वर्णन किया।

sonbhadra
10:52 PM, December 26, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । प्रीतनगर स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा का समापन नौवें दिन धूमधाम से हुआ। कथा के आखिरी दिन प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी ने भगवान श्री राम के जीवन के महत्वपूर्ण अध्याय – लंकाकांड में युद्ध और अयोध्या में राज्याभिषेक का विस्तार से वर्णन किया। कथा वाचक ने बताया कि कैसे भगवान श्री राम ने धर्म और सत्य की रक्षा के लिए रावण का वध किया और लंका में विजय प्राप्त की। कथा के दौरान माता सीता के सम्मान, हनुमान जी की भक्ति और श्री राम के आदर्श चरित्र पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके पश्चात राज्याभिषेक प्रसंग में श्री राम के अयोध्या लौटने और उनके राजा बनने की घटना ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा पंडाल भक्ति संगीत और जयकारों से गूंज उठा कथा का समापन फूलों की होली के साथ हुआ कार्यक्रम का संचालन मनोज चौबे ने किया। इस मौके पर मुख्य यजमान के रूप में अरविंद उपाध्याय एवं श्रीमती रेनु उपाध्याय के साथ जिला प्रभारी भाजपा अनील सिंह, जिला प्रचारक शिवप्रसाद जी, राजा मिश्रा, नवल किशोर चौबे, अजीत रावत ब्लाक प्रमुख, डॉ गोपाल सिंह,व्यासमुनी पाण्डेय, संदीप सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, रामसुंदर निषाद, सुरेश चंद्र शुक्ला,अनुप तिवारी,अनुपम तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, हंसराज शुक्ला, बबलू सोनी, धर्मेंद्र जायसवाल, अनील यादव, नागेंद्र विश्वकर्मा, अमित सिंह बढ़कू, विकास सिंह छोटकू सहित भारी संख्या में कथा प्रेमी मौजूद रहे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, कस्बा इंचार्ज उमा शंकर यादव मयफोर्स मौजूद रहे|




