Sonbhadra News : तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार बच्चे की मौत, तीन घायल
मकरीबारी ग्रामसभा के एक ही बाइक पर दो पुरुष और दो बच्चियां सवार होकर मारकुंडी मीना बाजार के रास्ते रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे। इसी दौरान मारकुंडी घाटी की चढ़ाई पर बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई।

sonbhadra
4:53 PM, October 21, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी मोड़ पर बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकरीबारी ग्रामसभा के एक ही बाइक पर दो पुरुष और दो बच्चियां सवार होकर मारकुंडी मीना बाजार के रास्ते रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे। इसी दौरान मारकुंडी घाटी की चढ़ाई पर बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसे में एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।




