Sonbhadra News : तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौत
आज पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुरी मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार कार सहित मौके से फरार हो गया, वहीं ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सजौर..

मौके पर पहुँची पुलिस टीम व ग्रामीण....
sonbhadra
4:49 PM, December 12, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुरी मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार कार सहित मौके से फरार हो गया, वहीं ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सजौर के पास से वाहन सहित ड्राइवर को पकड़ लिया गया।
परिजनों के अनुसार, सेहुवाँ निवासी ईश्वर गुप्ता (40 वर्ष) पुत्र लालधारी गुप्ता किसी घरेलू कार्य से बाइक से चतरा मार्केट होते हुए रामगढ़ की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार आर्टिगा ने उनको जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक कार सहित मौके से फरार हो गया, वहीं यातायात प्रभारी कृष्णकांत शुक्ल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के दौरान सजौर पोखरा के पास बैरियर लगवाकर वाहनों की जांच करवा रहे थे। इसी बीच उन्हें बेलखुरी मोड़ की दिशा से तेज रफ्तार से भाग रही एक आर्टिगा कार संदिग्ध हालत में दिखाई दी। उन्होंने टीम के साथ घेराबंदी कर कार को रोक लिया। पूछताछ के दौरान चालक की बेचैनी और बंफर पर आए ताजा निशानों से शक गहराया। इसके बाद टीम उसे साथ लेकर सीधे घटना स्थल पर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने बताया कि इस कार ने एक बाइक सवार को कुचलकर यहाँ से से फरार हो गई है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे तो रोना-पीटना मच गया। पन्नूगंज पुलिस और यातायात प्रभारी कृष्णकांत शुक्ल ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक को थाने ले जाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।




