Sonbhadra news : प्रतिष्ठानों व वर्कशॉप में हुई विशेष पूजा-अर्चना
आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती गुरुवार को चोपन नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

sonbhadra
6:47 PM, September 17, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती गुरुवार को चोपन नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विभिन्न प्रतिष्ठानों, वर्कशॉप, दुकानों, औद्योगिक संस्थानों और तकनीकी केंद्रों में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
कारीगरों, मैकेनिकों, इलेक्ट्रिशियन और मशीनरी से जुड़े लोगों ने अपने औजारों व मशीनों की साफ-सफाई कर पूजा स्थल पर स्थापित किया। पुष्प, माला, फल और मिष्ठान अर्पित कर भगवान विश्वकर्मा से कारोबार में उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना की गई।
कई स्थानों पर आकर्षक पूजा पंडाल सजाए गए, जहां दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शाम को कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और सामूहिक आरती का आयोजन हुआ। जयंती को लेकर नगर में पूरे दिन भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।




