Sonbhadra News : बाल तस्करों के चिन्हाँकन हेतु चलाया जायेगा विशेष अभियान
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद के रेलवे स्टेशन चोपन स्थित अधीक्षक कार्यालय में बच्चो के सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण...

sonbhadra
9:11 PM, October 8, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद के रेलवे स्टेशन चोपन स्थित अधीक्षक कार्यालय में बच्चो के सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न हुई।
इस दौरान बैठक मे जिला बाल संरक्षण इकाई से ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा पूर्व के बैठक के अनुपालन के संबंध में समिति के समक्ष बिन्दुवार बताया गया साथ ही यह भी बताया गया किया विगत तीन माह मे एक प्रकरण नाबालिग बालिका का आरपीएफ चोपन द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट को दिया गया है।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय ने सभी सम्बंधित को निर्देशित किया कि बाल तस्करी करने वाले तस्करों का चिन्हाँकन करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु विशेष अभियान जनपद स्तर पर चला जाये।
वहीं नीलू यादव ने बताया कि बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण से सम्बंधित सूचना तत्काल चाईल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर (1098) पर सूचित कर सकते है।
प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव ने बताया कि मानव तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम रोकथाम हेतु जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाई जा रही है।
बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय, प्रभारी स्टेशन अधीक्षक चोपन विकास कुमार, आरपीएफ चोपन प्रशांत कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुब, ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर नीलू यादव, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, आरक्षी पंकज कुमार, जीआरपी चौकी चोपन अवधेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।




