Sonbhadra News : बिजली के लटकते तार में शॉर्ट शर्किट से निकली चिंगारी, किसान का एक बीघा गेंहू जलकर ख़ाक

करमा थाना करमा क्षेत्र के रानीतारा (मोकर्सिम) गांव में मंगलवार को बिजली विभाग की लापरवाही के चलते आग लगने से किसान की खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।

news-img

sonbhadra

7:06 PM, April 14, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)

करमा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना करमा क्षेत्र के रानीतारा (मोकर्सिम) गांव में मंगलवार को बिजली विभाग की लापरवाही के चलते आग लगने से किसान की खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी भागवत प्रसाद मौर्य के खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का तार काफी समय से नीचे लटक रहा था। दोपहर में तेज हवा चलने के कारण तार आपस में टकरा गए। जैसे ही बिजली आपूर्ति शुरू हुई, तारों में स्पार्किंग हुई और गेहूं की फसल में आग लग गई।

आग तेजी से फैल गई और लगभग 1बीघा में लगी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

पीड़ित किसान का कहना है कि उक्त तार पिछले करीब 15 वर्षों से नीचे लटक रहा है, जिसकी शिकायत कई बार संबंधित जेई और लाइनमैन से की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.