Sonbhadra news : सीएम के आगामी कार्यक्रम में मांग पत्र सौंपने की अनुमति मांगने डीएम दरबार पहुंचे सपा कार्यकर्ता, नहीं मिली मंजूरी
आठ सूत्रीय मांग को सौंपने के लिए अनुमति लेने बीते मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचे ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का आगामी 15 नवंबर को जनपद सोनभद्र दौरे पर चोपन में संभावित कार्यक्रम में डाला क्षेत्र की जनहित से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए सपा के नगर कमेटी डाला के कार्यकर्ताओं ने सीएम के आगामी संभावित कार्यक्रम में सीएम से मुलाकात करने सहित आठ सूत्रीय मांग को सौंपने के लिए अनुमति लेने बीते मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचे ।
जाने क्या है डाला क्षेत्र की आठ सूत्री प्रमुख मांग –
1 - डाला सोनभद्र में राजकीय इंटर कॉलेज बनवाया जाय।
2 - डाला सोनभद्र में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बनवाया जाय।
3 डाला सोनभद्र में डाला ओबरा संपर्क मार्ग को बनवाया जाय।
4 - डाला सोनभद्र में पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग चौकी बहाल किया जाय।
5 - डाला सोनभद्र में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में 70% स्थानियों को रोजगार दिया जाय।
6 - डाला सोनभद्र में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री द्वारा कचड़ा से फैलाये जारहे दुर्गन्ध को रोका जाय।
7 - डाला सोनभद्र में 60 साल से मलिन बस्ती वासियो को जमीन पर मालिकाना हक़ दिया जाय।
8. डाला सेक्टर सी मोड़ से कजरहट संपर्क मार्ग बनवाया जाय।
सपा नगर अध्यक्ष डाला पारस नाथ यादव ने बताया कि जनहित से जुड़ी मांग आठ सूत्रीय मांग आज तक पूरा नहीं हो सका इस सम्बन्ध में अनेको बार पत्राचार किया जा चुका है। जिसके चलते डाला नगर की आम जनता सहित समाजवादी पार्टी की डाला नगर इकाई घोर विरोध करते हुए सीएम को पत्रक सौंपना चाहती है जो 15-11-2025 को निर्धारित कार्यक्रम चोपन में आ रहे माननीय मुख्यमंत्री जी को हम सभी कार्यकर्ताओं व जनता द्वारा मांग पत्र देना चाहते है जिसकी अनुमति लेने बीते मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचा गया पर डीएम साहब से मुलाकात नहीं हो सकी। इस संबंध में एडीएम साहब से मुलाकात हुई एडीएम साहब ने सीएम से मिलकर मांग पत्र सौंपने की अनुमति देने से मना कर दिया गया । इस दौरान सपा अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश सचिव नागेंद्र पासवान सपा नगर उपाध्यक्ष अवधेश चौहान, सिद्धार्थ यादव,उमेश मेहता,पिंटू साहनी हरेराम गुप्ता मौजूद रहे।