Sonbhadra News : परेड की सलामी लेकर एसपी ने ड्रिल-दौड़ कराकर परखी जवानों की फिटनेस
रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस बल की अनुशासन, फिटनेस और operational preparedness को परखा। एसपी ने परेड की सलामी लेने के बाद......

शुक्रवार की परेड की सलामी लेते एसपी अभिषेक वर्मा.......
sonbhadra
11:40 AM, August 21, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस बल की अनुशासन, फिटनेस और operational preparedness को परखा। एसपी ने परेड की सलामी लेने के बाद निरीक्षण किया और जवानों से टोलीवार ड्रिल एवं दौड़ कराकर उनकी शारीरिक दक्षता और अनुशासन का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को फिटनेस के साथ अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिया।
परेड के दौरान जवानों की एकरूपता, कदमताल और ड्रिल पर विशेष ध्यान दिया गया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को टीम भावना के साथ काम करने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी चुनौती का तत्परता से सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा।
एसपी ने की यूपी-112 से थानों तक के वाहनों की सघन चेकिंग -
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने यूपी-112 और जनपद के विभिन्न थानों से आए वाहनों की सघन जांच की। उन्होंने वाहनों की तकनीकी स्थिति, फिटनेस, साफ-सफाई और रख-रखाव को परखा। इसके साथ ही दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन यंत्र और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता भी जांची। एसपी ने वाहन चालकों और संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि पुलिस वाहन और सभी जरूरी उपकरण हमेशा दुरुस्त स्थिति में रहें, ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में पुलिस टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई कर सके।
परिवहन शाखा में परखी अभिलेख और फिटनेस -
पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण करते हुए वाहनों के अभिलेख, फिटनेस, रख-रखाव और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वाहनों की नियमित जांच और समय से रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पुलिसिंग में संसाधनों की कमी आड़े न आए।
क्वार्टर गार्द, स्टोर, मेस और बैरक भी जाँचा -
इसके बाद एसपी ने क्वार्टर गार्द, स्टोर, मेस, गैस गोदाम, बैरक और पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और परिसर में साफ-सफाई एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था और बेहतर कार्य वातावरण पर दिया जोर -
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता केवल हथियार और वाहनों से नहीं, बल्कि जवानों की शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, संसाधनों की तत्परता और बेहतर कार्य वातावरण से भी तय होती है। उन्होंने पुलिस लाइन की सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।




