Sonbhadra News : पटरी पर दौड़ी एसपी की तबादला एक्सप्रेस, 10 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदला
जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तबादलों का आदेश जारी.....

AI जनरेटेड बैनर......
sonbhadra
9:28 AM, July 31, 2026
आनन्द कुमार चौबे/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तबादलों का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत चार निरीक्षक एवं छह उपनिरीक्षकों सहित कुल 10 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग के जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अरविंद कुमार अपराध निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज से प्रभारी निरीक्षक थाना बभनी, निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना बभनी से अपराध निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज, निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना पन्नूगंज, निरीक्षक माघव सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना पन्नूगंज से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल/सम्मन-प्रत्यार्पण सेल, निरीक्षक भैया शिव प्रसाद सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुर बरकोनिया से प्रभारी डीसीआरबी शाखा, निरीक्षक उदयभान राव को प्रभारी निरीक्षक थाना हाथीनाला से पुलिस लाइन, निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल/सम्मन-प्रत्यार्पण सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना मांची, उपनिरीक्षक रामसिंहासन शर्मा को थानाध्यक्ष शाहगंज से थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव को थानाध्यक्ष मांची से थानाध्यक्ष हाथीनाला और उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी सुकृत से थानाध्यक्ष शाहगंज भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि "जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत, अपराध नियंत्रण को प्रभावी तथा पुलिस कार्यप्रणाली में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।"




