Sonbhadra News : सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी का फोकस, स्टेट हाइवे पर पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से आज शाम पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा स्वयं सड़क पर उतरे। एसपी ने नीलकंड स्वीट्स से स्टेट हाइवे पर.....

स्टेट हाइवे पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करते एसपी अभिषेक वर्मा.....
sonbhadra
10:58 PM, May 18, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से आज शाम पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा स्वयं सड़क पर उतरे। एसपी ने नीलकंड स्वीट्स से स्टेट हाइवे पर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कराई। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त हिदायत देते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
एसपी अभिषेक वर्मा ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाकर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जाए। उन्होंने महिला एवं बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति अथवा घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।




