Sonbhadra News : एसपी ने किया चार चौकी प्रभारियों सहित छह सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एक बार फिर बदलाव किया हैं। आज पुलिस अधीक्षक ने चार चौकी प्रभारियों सहित आधा दर्जन सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर दिया.....

sonbhadra
9:24 AM, February 24, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एक बार फिर बदलाव किया हैं। आज पुलिस अधीक्षक ने चार चौकी प्रभारियों सहित आधा दर्जन सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर दिया।
एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दुद्धी एसएसआई रहे कुँवर सिंह को रेणुकूट चौकी इंचार्ज, सरईगढ़ चौकी इंचार्ज रहे राहुल पांडेय को शाहगंज कस्बा चौकी इंचार्ज, शाहगंज चौकी इंचार्ज रहे अजय श्रीवास्तव को बीना चौकी इंचार्ज, बीना चौकी इंचार्ज रहे जितेंद्र सरोज को पनौरा चौकी का प्रभार सौंपा गया है साथ ही रेणुकूट चौकी इंचार्ज रहे संजय सिंह को दुद्धी एसएसआई और एसआई शमशेर सिंह को सरईगढ़ चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि "यह तबादले अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। अधिकारियों के अनुभव और कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि क्षेत्रीय स्तर पर पुलिसिंग को मजबूती मिल सके।"




