Sonbhadra News : जयंती पर भूतपूर्व सांसद स्व0 फूलन देवी के संघर्ष को सपा ने किया याद
छपका स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव के नेतृत्व में पूर्व सांसद एवं सामाजिक न्याय की प्रखर आवाज भूतपूर्व सांसद स्व0 फूलन देवी की जयंती मनाई गई। इस दौरान.....

जिला कार्यालय पर स्व0 फूलन देवी की जयंती मनाते सपाई.....
sonbhadra
4:54 PM, August 10, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । छपका स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव के नेतृत्व में पूर्व सांसद एवं सामाजिक न्याय की प्रखर आवाज भूतपूर्व सांसद स्व0 फूलन देवी की जयंती मनाई गई। इस दौरान संगोष्ठी का आयोजन कर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि "स्व0 फूलन देवी सामाजिक न्याय और वंचितों के अधिकारों की बुलंद आवाज थीं। उन्होंने अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष किया। अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए उन्हें घर छोड़कर जंगल का रास्ता अपनाना पड़ा। संघर्ष के दौर में उन्होंने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए अपनी आवाज बुलंद रखी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं विचारक श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को जंगल से निकालकर सदन तक पहुंचाने का काम किया। सांसद बनने के बाद भी अराजक तत्वों ने उनकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि नेताजी के बताए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव महिलाओं को सड़क से लेकर सदन तक सम्मान और अधिकार दिलाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब और वंचित महिलाओं को सम्मान दिलाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करें। यही स्वर्गीय फूलन देवी के संघर्ष और सामाजिक न्याय की भावना के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"
वहीं महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि "स्व0 फूलन देवी का जीवन महिलाओं के संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान की कहानी है। उन्होंने विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया और समाज के वंचित तबके की आवाज बनीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकार दिलाना समाजवादी विचारधारा की प्राथमिकता रही है। आज जरूरत है कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। फूलन देवी के संघर्ष से महिलाओं को प्रेरणा लेकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का साहस मिलता है।"
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, संजय यादव, मो0 शईद कुरैशी, अनिल प्रधान, डॉ0 लोकपति सिंह पटेल, डॉ0 के0डी0 सिंह पटेल, कृपा शंकर चौहान, अशोक पटेल, अजीत यादव, उमेश पाल, जयप्रकाश सिंह, गुलाम यासीन, मनोज कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, भूपेंद्र सेन, संजय कुमार, रवि प्रकाश, अतुल दुबे, सत्यम पांडेय, अंकित, राजनाथ, बाबूलाल यादव, फारूक अली जिलानी, विजय चौहान, हिदायत उल्ला खान, प्रमोद, दीपक केसरी, दिनेश सरोज, प्रदीप सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




