प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बबलू धांगर ने कहा कि "हिन्दुआरी फीडर से जुड़े बिच्छी, ममुआं, बुढ़हर, नई, भरहिया, गढ़वा, हिन्दुआरी, ओरगाई, केवटी, तिरनाही, थीरु, बबुरा, बगही, बगडीहा, गेंगुआर, तियरा, बभनौली सहित दर्जनों गांवों के हजारों उपभोक्ता लंबे समय से अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों और किसानों को हो रही है। बच्चों की पढ़ाई के समय दो से तीन घंटे तक बिजली काट दी जाती है, जबकि किसान समय पर सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। बिजली आने पर भी वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर, मोटर और अन्य विद्युत उपकरण सुचारु रूप से नहीं चल पाते। जनता नियमित बिजली बिल जमा कर रही है, लेकिन बदले में अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज मिल रहा है। यदि विभाग ने जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो समाजवादी पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा जनआंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी।"