Sonbhadra News : सतीश महाना के कथित बयान के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन, बोले - धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला बयान
सतीश महाना के कथित बयान के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन.....


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
सतीश महाना के कथित बयान के खिलाफ प्रदर्शन करते सपाई......
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज राम-जानकी मंदिर के पास एकत्र होकर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कथित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बयान की निंदा करते हुए इसे धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला बताया।
सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि "सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों को सोच-समझकर बयान देना चाहिए। उनका आरोप था कि विधानसभा अध्यक्ष के बयान से दानदाताओं और संत समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी इस बयान की निंदा करती है।"
जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि "अयोध्या में दानपात्र से हुई चोरी के मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि स्वयं चोरी की घटना स्वीकार कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सपा नेताओं राजेंद्र मौर्य और मनीष केडिया ने कहा कि अयोध्या जैसे धार्मिक स्थल पर दानपात्र से चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे श्रद्धालुओं में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मूल मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है।"
इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी, रमाशंकर गुप्ता, प्रकाश भारती, जुनैद अंसारी, कामता, प्रमिला, सरोजनी, गीता, सुरेश जायसवाल, राजू पासवान, अनिल विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद आदि रहे।
सम्बंधित खबर
अपना जिला