Sonbhadra News : एक्शन मोड में एसपी, देर रात आठ पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
एसपी अशोक कुमार मीणा ने ड्यूटी पर लापरवाही मिले पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने आठ पुलिसकार्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के इस कार्यवाही के.....

sonbhadra
12:22 PM, October 9, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । एसपी अशोक कुमार मीणा ने ड्यूटी पर लापरवाही मिले पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने आठ पुलिसकार्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के इस कार्यवाही के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने दुद्धी थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी आशीष सिंह, मंजेश कुमार सिंह, जालंधर कुमार, सर्वेश कुमार सिंह, सुकृत थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी राम सिंह, चौकी नागनार हरैया पर तैनात आरक्षी आकाश, थाना जुगैल पर तैनात आरक्षी रमेश कुमार तथा थाना चोपन में तैनात आरक्षी राम प्रताप सिंह को लाइन हाजिर किया है।
बता दें कि बलिया की कमान सम्भालने के बाद से ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने में जुटे है। हर प्वाइंट पर नजर रखने वाले आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार मीणा पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार की रात आदेश जारी कर ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।




