Sonbhadra News : बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए SP ने खुद संभाली कमान, रात टीम के साथ निकले
इस दौरान यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने तथा आमजन एवं राहगीरों को आवागमन में होने वाली असुविधा को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

sonbhadra
2:44 PM, October 29, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा देर रात खुद अपनी पूरी टीम के साथ सड़क पर उतरे।
बीती रात पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमुख मार्गों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की सक्रियता सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया। अधिकारियों द्वारा चेकिंग व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
रात्रि चेकिंग के दौरान लोढ़ी टोल प्लाजा पर लगे जाम को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में खुलवाया गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने तथा आमजन एवं राहगीरों को आवागमन में होने वाली असुविधा को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया गया। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात के निर्बाध संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।




