कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि "समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने पार्टी के संकल्प पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तथा किसानों का कर्ज माफ करने जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में 55 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद इस जनकल्याणकारी योजना को बंद कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ी है, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हुआ है।"