Sonbhadra News : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में सोनभद्र का जलवा, विकास कार्यों में प्रदेश में मिला दूसरा स्थान
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में सोनभद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विकास कार्यों के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जून माह की जारी रैंकिंग में...

जिलाधिकारी चर्चित गोंड.....
sonbhadra
5:04 PM, July 10, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• 63 में से 59 सूचकांकों पर मिला 'ए' ग्रेड, 630 में 610 अंक हासिल
• इस उपलब्धि पर डीएम चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को दी बधाई
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में सोनभद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विकास कार्यों के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जून माह की जारी रैंकिंग में जनपद को 630 में से 610 अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि निर्धारित 63 सूचकांकों में से 59 पर 'ए' ग्रेड हासिल कर जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज कराया है।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि यह उपलब्धि सभी विभागों के बेहतर समन्वय, नियमित मॉनिटरिंग और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने और जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में भी दिखाई दे रहा है।
डीएम ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीम भावना, पारदर्शी कार्यप्रणाली और शासन की मंशा के अनुरूप किए गए सतत प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के सभी मानकों पर इसी तरह गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहें।
उन्होंने निर्देश दिए कि जनशिकायतों एवं विभागीय प्रकरणों का समयबद्ध, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक विभाग नियमित समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करे, ताकि जनपद भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखते हुए प्रदेश में और बेहतर स्थान प्राप्त कर सके।
जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि सभी विभागों के समर्पित प्रयासों से सोनभद्र विकास की नई ऊंचाइयों को छूते हुए प्रदेश के अग्रणी जनपदों में अपनी मजबूत पहचान कायम रखेगा।




