संगम के पवित्र जल वितरण की शुरुआत सीएफओ श्रीराम साहनी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, एसआई करन यादव व लीडिंग फायरमैन ओम प्रकाश दुबे ने शीतला मंदिर चौक पर किया, जैसे ही पवित्र जल का वितरण शुरू हुआ तो शहरवासी लाइन लगा कर खड़े हो गए और पवित्र जल को अपने-अपने पात्र में लिया। लाइन लगाकर खड़े होकर किसी ने अपने पात्र में तो किसी ने पवित्र जल क़ो लिया और महाकुंभ स्नान का पुण्य लाभ कमा रहे हैं। सरकार के आंकड़ों के अनुसार महाकुंभ 2025 में करीब 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई थी। दमकल विभाग की जिन गाड़ियों को महाकुंभ मेले में आग बुझाने के लिए तैनात किया गया था, अब फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में 4500 लीटर संगम का पवित्र जल लेकर सोनभद्र पहुंचा। सोनभद्र पहुंचे महाकुंभ संगम के पवित्र जल वितरण की जिम्मेदारी सीएफओ श्रीराम साहनी को सौंपी गई, बुधवार को 2500 लीटर की क्षमता वाले टैंकर से गंगाजल का वितरित नगर के शीतला मंदिर चौक से शुरू किया गया, वहीं गुरुवार क़ो दुसरे 2000 लीटर क्षमता वाले टैंकर गंगाजल का चोपन में वितरण किया जायेगा।