Sonbhadra News : 'सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन-2’ का आयोजन आज, सभी तैयारियां पूरी
.आर. ड्रीम्स लक्ज़्यूरियस बैंक्वेट, रॉबर्ट्सगंज में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गरबा, संगीत, नृत्य के साथ-साथ स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गयी है।

sonbhadra
4:15 AM, October 27, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। आज शाम होगा ‘सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन-2’ कार्यक्रम। कार्यक्रम को लेकर जहाँ सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। वहीं इस कार्यक्रम लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंडल और मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा के बैनर तले आयोजित इस भव्य गरबा उत्सव में दिल्ली की एंकर आकृति और दिल्ली के डीजे की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी। डी.आर. ड्रीम्स लक्ज़्यूरियस बैंक्वेट, रॉबर्ट्सगंज में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गरबा, संगीत, नृत्य के साथ-साथ स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गयी है। इसी कार्यक्रम में 4 लकी ड्रॉ विजेता की घोषणा की जायेगी, जिन्हें मिलेगा ढेर सारा इनाम।
आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने टिकट के साथ समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचे ताकि गरबा उत्सव के साथ स्वादिष्ट व्यंजन का भी लुफ्त उठा सकें।




