Sonbhadra News : आईजीआरएस रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में अव्वल
दिसंबर की आईजीआरएस रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। सोनभद्र पुलिस ने 125 में से 125 अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि के पीछे सतत मॉनीटरिंग और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई.....

sonbhadra
8:36 AM, January 10, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । दिसंबर-2025 की जारी आईजीआरएस रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। सोनभद्र पुलिस ने 125 में से 125 अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि के पीछे सतत मॉनीटरिंग और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई प्रमुख वजह मानी जा रही है। जिले के 19 थानों में जनसुनवाई से जुड़ी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की गई, जिसके चलते न केवल जनपद स्तर पर बल्कि मंडल और राज्य स्तर पर भी सोनभद्र पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने इस उपलब्धि पर समस्त थाना प्रभारियों और कर्मियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी जनता की समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि "आईजीआरएस रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करना पुलिस और जनता के बीच विश्वास व सहयोग का परिणाम है। शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोनभद्र पुलिस इस दिशा में निरंतर काम करती रहेगी।"




