Sonbhadra News : IGRS रैगिंग में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में अव्वल
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सोनभद्र पुलिस ने प्रभावी पर्यवेक्षण और सतत मॉनिटरिंग के फलस्वरूप माह सितंबर में आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है.....

sonbhadda
11:34 PM, October 9, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सोनभद्र पुलिस ने प्रभावी पर्यवेक्षण और सतत मॉनिटरिंग के फलस्वरूप माह सितंबर में आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
इस दौरान एसपी अभिषेक वर्मा ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं समस्तकर्मियों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिले के सभी थानों पर शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, त्वरितता एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही को प्राथमिकता दी गई। इसी के परिणामस्वरूप न केवल जनपदस्तर पर बल्कि मण्डल एवं राज्यस्तर पर भी सोनभद्र पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि आईजीआरएस रैंकिंग में यह सफलता पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग का परिणाम है।




