Sonbhadra News : लगातार तीसरे माह टॉप-3 में सोनभद्र पुलिस, 750 मोबाइल बरामद, उत्कृष्ट कार्य पर 14 जवान सम्मानित
आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग और त्वरित पुलिस कार्रवाई के दम पर सोनभद्र पुलिस ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में संचालित विशेष अभियान के तहत CEIR पोर्टल के..

बेहतरीन कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते एसपी अभिषेक वर्मा.....
sonbhadra
4:10 PM, July 24, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग और त्वरित पुलिस कार्रवाई के दम पर सोनभद्र पुलिस ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में संचालित विशेष अभियान के तहत CEIR पोर्टल के माध्यम से खोए और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में जून-2026 में 64.55 प्रतिशत सफलता दर के साथ पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
खास बात यह है कि सोनभद्र पुलिस ने अप्रैल और मई-2026 में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था। इस तरह लगातार तीसरे महीने प्रदेश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जनपदों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।
पुलिस मुख्यालय की समीक्षा में सोनभद्र पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय पाया गया। सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जनपद के सभी थानों की संयुक्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप अप्रैल, मई और जून-2026 के दौरान कुल 750 खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सोनभद्र पुलिस की कार्यशैली की खुलकर सराहना की थी।
इस उपलब्धि पर आज पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में हेड कांस्टेबल आनन्द मोहन बिन्द, महिला कांस्टेबल सन्ध्या पाण्डेय, कांस्टेबल रोहित यादव, अखिलेश कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर जय प्रकाश, अमृतांशु, शिवपूजन यादव, प्रदीप कुमार वर्मा, संतोष कुमार, पंकज पाल, सूर्या सिंह, अनिल कुमार मौर्य, अभिषेक शुक्ला और महिला कांस्टेबल शैल्जा सिंह शामिल हैं।
वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि "सोनभद्र पुलिस का उद्देश्य आमजन को त्वरित, पारदर्शी और तकनीक आधारित पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है। CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देता हूं। आमजन से अपील है कि मोबाइल फोन खोने या गुम होने पर बिना देरी CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा निकटतम थाना में सूचना दें, ताकि समय रहते मोबाइल को ट्रेस कर बरामद किया जा सके।"




