Sonbhadra News : साइबर ठगों पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, 86 पीड़ितों के 35.86 लाख रुपए लौटाए
बैकिंग सेवा का ऑनलाइन होना जहां एक ओर सुविधा जनक है। वहीं दूसरी ओर साइबर अपराध बढ़े हैं। डिजिटल अरेस्ट, इनाम का लालच, फर्जी कॉल से लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। बीते तीन माह में जिले के 86 पीड़ितो.....

साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को पैसा वापस लौटाते एसपी अभिषेक वर्मा.....
sonbhadra
10:02 PM, March 12, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । बैकिंग सेवा का ऑनलाइन होना जहां एक ओर सुविधा जनक है। वहीं दूसरी ओर साइबर अपराध बढ़े हैं। डिजिटल अरेस्ट, इनाम का लालच, फर्जी कॉल से लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। बीते तीन माह में जिले के 86 पीड़ितों ने साइबर ठगी की शिकायत की। साइबर हेल्पलाइन 1930 और राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 35.86 लाख रुपये से अधिक की धनराशि खाते में वापस कराने की पहल की है।
एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने सहायक नोडल अधिकारी सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार सुनियोजित और समयबद्ध कार्रवाई के तहत फरवरी में एक से अब तक 86 पीड़ितों की 35.86 लाख रुपये की रकम वापस कराई गई। इससे पहले जनवरी में भी साइबर ठगी के 48 पीड़ितों को 23.12 लाख रुपये उनके बैंक खातों में वापस दिलाए गए थे।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि यह सफलता एनसीआरपी पोर्टल पर सतत निगरानी, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, संदिग्ध खातों को तुरंत होल्ड कराने, डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण और बैंकों से समन्वय के कारण संभव हो सकी।
यदि गोल्डन पीरियड पर मिली जानकारी तो रिकवरी और सरल -
सहायक नोडल अधिकारी सीओ पिपरी हर्ष पांडेय ने कहा कि "किसी घटना के बाद पहले एक-दो घंटे बेहद अहम होते हैं। जितनी जल्दी सूचना मिलेगी, उतनी जल्दी रकम होल्ड कराई जा सकती है। सतर्क रहें, जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। लालच, डर या दबाव में आकर किसी को ओटीपी, बैंक विवरण या निजी जानकारी साझा न करें।"



