Sonbhadra News : दिल्ली ब्लास्ट के बाद अलर्ट पर सोनभद्र,
दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया। सोनभद्र रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड समेत शहर के प्रमुख चौराहे की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर...

दिल्ली ब्लास्ट के बाद जिले के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग करते एसपी अभिषेक वर्मा व पुलिस टीम
sonbhadra
7:27 AM, November 11, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया। सोनभद्र रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड समेत शहर के प्रमुख चौराहे की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। एसपी अभिषेक वर्मा ने खुद इसकी कमान संभाली। फ़ोर्स ने रोडवेज रेलवे स्टेशन और रेलवे प्लेटफार्म सहित वेटिंग हाल और बाहर बैठे यात्रियों समेत ट्रेनों में संदिग्धों की तलाशी ली गई। काफी मात्रा में पुलिस फोर्स देख बिना वजह रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर घूम रहे लोग खिसक गए।
लालकिला पर बम विस्फोट की खबर जैसे ही विभिन्न प्रचार माध्यमों से प्रसारित हुई, पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना पुलिस को तत्काल चेकिंग व जांच के आदेश दिए। एसपी अभिषेक वर्मा ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतने व प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा की समीक्षा करने का निर्देश देते हुए स्वयं भी सड़क पर उतर गए और विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग की। इस दौरान कई लोगों से आने-जाने के बारे में पूछा गया साथ ही उनके आधार कार्ड भी चेक किए। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पकड़ी गई। इसके बाद फ़ोर्स ने रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले यात्रियों से पूछताछ की गई।




