Sonbhadra News : सोन प्रेरणा बाजार का डीएम ने फीता काटकर किया शुभारंभ
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने आज कलेक्ट्रेट मोड लोढी, रॉबर्ट्सगंज पर स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों के बिक्री के लिए....

सोन प्रेरणा बाजार का फीता काटकर शुभारंभ करते डीएम, एसपी व सीडीओ
sonbhadra
12:25 AM, June 4, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सोन प्रेरणा बाजार में की जायेगी बिक्री
• सोन प्रेरणा बाजार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादों का डीएम व एसपी ने किया अवलोकन
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने आज कलेक्ट्रेट मोड लोढी, रॉबर्ट्सगंज पर स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों के बिक्री के लिए सोन प्रेरणा बाजार का फीता काटकर शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने बताया कि "सोन प्रेरणा बाजार के खुल जाने से न केवल समूह की महिलाओं को रोजगार सृजन की दिशा में एक नया मार्ग प्रशस्त होगा बल्कि इनके द्वारा बनाए जा रहे हैं उत्पादों के बिक्री के लिए एक निश्चित स्थान भी निहित हो पाया है । इस दुकान के खुल जाने से समूह द्वारा बनाए गए सभी तरह के उत्पाद आपको एक ही जगह पर उपलब्ध होंगे। जनपद में वर्तमान समय में डेढ़ लाख से ज्यादा महिलाएं समूह से जुड़ी हुई है जिसमें से ज्यादातर महिलाएं कोई ना कोई उत्पाद बनाकर स्थानीय बाजार में बेचती हैं जिसका उचित मूल्य उन्हें नहीं मिल पाता इस दुकान से उनके उत्पादों का उन्हें उचित मूल्य मिल पाएगा और महिलाओं की आमदनी में वृद्धि होगी।"
मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि "समूह द्वारा बनाए जा रहे सभी तरह के उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मीशो पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।"
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करते हुए कहा कि "महिलाओं द्वारा जो भी उत्पाद बनाए जा रहे हैं यह पूरी तरीके से शुद्ध है इन उत्पादों की आपूर्ति जल्द ही पुलिस विभाग के द्वारा आयोजित किए जाने वाले बड़े कार्यक्रमों में कराया जाएगा जिससे कि इन महिलाओं को विभागीय सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।"




