Sonbhadra News : कल होगा सोन कप क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज
रॉबर्ट्सगंज नगर के प्रसिद्ध हाईडिल मैदान में सोन कप क्रिकेट टूर्नामेंट के 12वें संकरण का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी श्याम नारायण सिंह के हाथों किया जाएगा। उद्घाटन में बतौर विशिष्ट अतिथि नपा.....

sonbhadra
5:07 PM, February 7, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज नगर के प्रसिद्ध हाईडिल मैदान में सोन कप क्रिकेट टूर्नामेंट के 12वें संकरण का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी श्याम नारायण सिंह के हाथों किया जाएगा। उद्घाटन में बतौर विशिष्ट अतिथि नपा अध्यक्षा रूबी प्रसाद और प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 एच0पी0 सिंह मौजूद रहेंगे।
सोन कप आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल ने बताया कि "यह टूर्नामेंट 11फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में लखनऊ, रांची, दिल्ली, मेरठ, पटना, सुल्तानपुर और बलिया सहित 16 टीमें भाग ले रही है। एमएलसी एकादश और डॉक्टर्स एकादश बीच कल सद्भावना मैच कराकर टूर्नामेंट उद्घाटन किया जाएगा।"




