Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में सिपाही की मौत
चुर्क पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। सिपाही भाड़े पर मकान लेकर रहता था ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
12:14 AM, July 31, 2024
चुर्क (सोनभद्र) । चुर्क पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक मृतक सिपाही संजय सिंह नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा के वार्ड नंबर 1 में किराए के मकान में रहते थे ।मकान मालिक ने बताया कि संजय सिंह आज जब अपने रूम पर आए तो अचानक गिर गए । घटना की जानकारी दूसरे किरायेदार ने दी । जिसके बाद मकान मालिक ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी । जिसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया । घटना की सूचना पर चुर्क चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।




