Sonbhadra News : टंगापाथर में तीन महीने से सोलर वाटर पंप खराब ग्रामीण परेशान
विकास खंड अंतर्गत ग्राम डढ़ियरा टोला टंगापाथर (बदुरा) हैंडपंप में लगा सोलर वाटर पंप तीन महीने से खराब हो गया है जिससे ग्रामीणों के लिए पानी पीने की काफी परेशानी हो गई है।

sonbhadra
4:37 PM, August 26, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
० रिंहद जलाशय के तलहटी में बसा है गांव
० ग्रामीण कुएं का दूषित जल पीने को हैं मजबूर
म्योरपुर (सोनभद्र) । विकास खंड अंतर्गत ग्राम डढ़ियरा टोला टंगापाथर (बदुरा) हैंडपंप में लगा सोलर वाटर पंप तीन महीने से खराब हो गया है जिससे ग्रामीणों के लिए पानी पीने की काफी परेशानी हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि राजबली खरवार के घर के पास तीन महीने से खराब सोलर वाटर बनवाने हेतु कई बार संबंधितों को कहा गया लेकिन आज तक ठीक नहीं कराया गया। ग्रामीण कुएं का दूषित जल ही पीने को मजबूर हैं। बता दें कि उक्त गांव रिंहद जलाशय के तलहटी क्षेत्र में बसा है जहां अधिकांश आदिवासी (मूल निवासी) गरीबी रेखा के जीवन यापन करते हैं। विगत वर्ष पूर्व पानी के संकट से रिंहद तलहटी के कई ग्रामीण दूषित जल पीने से गंभीर रोगों से ग्रसित होकर काल कवलित हो गए थे। ग्रामीण राजबलि खरवार,शिवबरत खरवार,शिवप्रसाद खरवार,रामबृक्ष खरवार,सुखलाल खरवार,रामविचार खरवार ,रामदुलार खरवार,इंद्रदेव खरवार ,बृजलाल खरवार,रामनाथ खरवार,जगरनाथ खरवार, छोट्नी खरवार,हिरमानिया खरवार,हल्कनीय खरवार,शिवकुमारी खरवार,बसंती खरवार,रामकली खरवार,दिलबसिया खरवार ने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान कराया है।




