Sonbhadra News : सोगिया बाबा पत्थर हवाईपट्टी डायवर्जन मार्ग दुर्घटना को दे रहा दावत
जर्जर सड़क पर गड्ढे और किनारे पर पेड़ों की डालियों के कारण वाहन चालकों को आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता, जिससे टक्कर का खतरा बना रहता है। रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है।

sonbhadra
6:15 PM, November 13, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
० जर्जर सड़क और घुमावदार मोड़ पर कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग
म्योरपुर (सोनभद्र) । म्योरपुर-पड़री मार्ग पर सोगिया बाबा पत्थर के पास हवाईपट्टी के पहले से किए गए रूट डायवर्जन ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। डायवर्जन के लिए बनाई गई पक्की सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क अत्यधिक घुमावदार है और पटरी पर बड़े-बड़े पेड़ खड़े हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों बाइक सवार, पैदल राहगीर और स्कूली बच्चे सवारी वाहन गुजरते हैं। जर्जर सड़क पर गड्ढे और किनारे पर पेड़ों की डालियों के कारण वाहन चालकों को आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता, जिससे टक्कर का खतरा बना रहता है। रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है।
ग्रामीण वीरेंद्र, मनोज कुमार एड ,राम अवध, संदीप, संतोष, दयाल आदि ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने, पटरी साफ करवाने और पेड़ों की छंटाई कराने की मांग की है।




