Sonbhadra News : बस स्टैंड पर समाजसेवी ने लगवाई सीमेंटेड कुर्सियां, नेक कार्य का लोगों ने की प्रशंसा

शहीद स्थल के पास राहगीरों, यात्रियों व स्थानियों की बैठने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाला निवासी युवा समाजसेवी मणिशंकर राय ने तीन सीटर 2 सीमेंटेड कुर्सियां (बैंच) लगवाई हैं।

news-img

sonbhadra

10:22 PM, March 31, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

एम शर्मा (संवाददाता)

डाला (सोनभद्र) । नगर पंचायत डाला बाजार क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड स्थित शहीद स्थल के पास राहगीरों, यात्रियों व स्थानियों की बैठने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाला निवासी युवा समाजसेवी मणिशंकर राय ने तीन सीटर 2 सीमेंटेड कुर्सियां (बैंच) लगवाई हैं, जिससे राहगीरों स्थानियों सहित यात्रियों को बैठने के राहत मिलेगी।

गौरतलब हो कि स्थानीय बस स्टैंड, शहीद स्थल पर सैकड़ों की संख्या में राहगीरों,यात्रियों सहित स्थानीय लोगों की आवाजाही होती है लोगो को खुले में बाहर बैठने की व्यवस्था नहीं होने से लोग इधर-उधर भटकते हुए नजर आते थे या स्थानीय दुकानदार से सहयोग उनकी कुर्सियों पर बैठ जाते थे। खासकर बुजुर्गों व महिलाओं व बच्चों को खुले में बैठने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश में इधर-उधर भटकता व खड़े रहना देख युवा समाजसेवी मनी शंकर राय ने समस्या से राहत पहुंचने व खुले में खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों की सुविधा लिए अपनी टीम को भेजकर बस स्टैंड स्थित शहीद स्थल के पास तीन सीटर 2 सीमेंटेड कुर्सियां (गार्डन कुर्सी) लगवाई गई।

इस नेक कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने मणि शंकर राय व उनकी टीम की सराहना की है और इसे एक सराहनीय सामाजिक कदम बताया है। बस स्टैंड स्थित शहीद स्थल के बाहर खुले में बैठने की व्यवस्था न हो से यात्रियों,विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी हो रही थी बाहर में सीमेंटेड कुर्सी (गार्डन कुर्सी ) लग जाने से अब राहत मिलेगी । स्थानीय लोगों द्वारा मणि शंकर राय व उनकी टीम के इस सामाजिक नेक कार्य की खूब सराहना की जा रही है । इस सामाजिक प्रेरणादायक कार्य के दौरान टीम में हरेंद्र पासवान दिलकुम आदि मौजूद रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.