इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि "राज्य कार्ययोजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में बीपीएल, अंतोदय कार्डधारक, निराश्रित और वृद्धाश्रम में रहने वाले 60 से अधिक आयु वाले वरिष्ठों की मोतियाबिन्द सर्जरी कराया जाना है। जिसके लिए संस्था के चयन की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। पंजीकृत अस्पताल के साथ एमओयू आवश्यक, नीति आयोग के एनजीओ दर्पण पोर्टल में पंजीकरण, दो वर्ष की प्रगति रिपोर्ट, ढ़ाई सौ सफल सर्जरी का अनुभव, तीन वर्षों का ऑडिटेड लेखा विवरण समेत तमाम शर्त रखी गई हैं। आवास से अस्पताल व वापस पहुंचाने की व्यवस्था, तीमारदार न होने पर केयर गिवर्स, डाटा कलेक्शन किया जाएगा। इच्छुक संस्थाएं विभाग को लिफाफा बंद डाक प्रस्तुत कर दिया जाए। वहीं इसी योजना की उप योजना के जरिए वरिष्ठ नागरिकों का मोतियाबिंदु आपरेशन, वृद्धावस्था जनित रोगो की जांच (विशेष रूप से डिमेंशिया स्कीनिंग) और गैर-संचारी रोगों की जांच तथा दवा वितरण एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए योगा व आध्यात्मिक ध्यान भी समाज कल्याण विभाग कराएगा।"