Sonbhadra News : नारी न्याय सम्मान से सम्मानित की गयी सोबाए अध्यक्षा पूनम सिंह
देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पखवाड़ा पर आज महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष ऊषा चौबे ने बार एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम सिंह को न्यारी न्याय सम्मान से सम्मानित किया।

sonbhadra
11:16 PM, August 22, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पखवाड़ा पर आज महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष ऊषा चौबे ने बार एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम सिंह को नारी न्याय सम्मान से सम्मानित किया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतर कार्य के लिए चित्रा जालान को तथा चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉक्टर नेहा सिंह राणा को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि राजीव गांधी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के दिशा मे बेहतर कार्यक्रम शुरू किए गए थे। पंचायत स्तर पर महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत की भागीदारी देकर सामाजिक और राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को आगे ले जाने का श्रेय भी राजीव गांधी को है। वहीं बार एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि आज महिलाओं पर बढ़ते अपराधों से हर कोई चिंतित है, महिलाओं के अधिकारों का भी हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को संगठित होकर महिलाओं के हक के लिए सड़कों पर संघर्ष करने की जरूरत है।
वहीं चित्रा जालान ने कहा कि महिलाओं और बेटियों को बेहतर शिक्षा देकर उन्हें आगे ले जाने के दिशा में काम करना होगा। डॉक्टर नेहा सिंह ने कहा कि महिला इस देश की आधी आबादी है, महिलाओं के भागीदारी के बिना समाज का विकास सम्भव नहीं है, महिलाएं आज संगठित होकर निरंतर आगे बढ़ रही हैं।
इस मौके पर कचहरी परिसर में अधिवक्तता अखिलेश मिश्रा, त्रिपुरारि मिश्रा, प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रविशंकर उपाध्याय, अजित शुक्ला, कृष्ण कुमार तिवारी सहित तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे।




