Sonbhadra News : मुस्कुराइए आप सोनभद्र जिला मुख्यालय पर हैं...
यदि आप शहर में गांव जैसा मजा लेना चाहते हैं तो चले आइए सोनभद्र । सोनभद्र का जिला मुख्यालय इन दिनों गांव जैसा नजर आ रहा है ।

sonbhadra
11:21 PM, August 8, 2024
शान्तनु कुमार
यदि आप शहर में गांव जैसा मजा लेना चाहते हैं तो चले आइए सोनभद्र ।
सोनभद्र का जिला मुख्यालय इन दिनों गांव जैसा नजर आ रहा है । कीर्ति पॉली हॉस्पिटल से लेकर चंडी तिराहे तक की सड़कें इन दिनों किसी गांव से कम नहीं ।बल्कि यूं कहें, गांव की सड़कें बल्कि इससे बेहतर होंगी । हर रोज इन्हीं सड़कों पर जनप्रतिनिधि व अधिकारी चलते हैं लेकिन उन्हें कोई फर्क इसलिए नहीं पड़ता क्योंकि उन्हें न तो पैदल चलना है और न ही बाइक से । फजीहत तो राहगीर या दो पहिया वालों का है । सड़कों पर बने गड्ढों में हर दिन कोई न कोई गिर कर चोटिल हो रहा है लेकिन वे अपना दुखड़ा किससे कहें । जनप्रतिनिधियों को कोई फर्क पड़ता नहीं क्योंकि इधर बीच कोई चुनाव नहीं है और अधिकारी भी निश्चिंत हैं क्योंकि हाल फिलहाल में किसी बड़े नेता का प्रोग्राम नहीं है । स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी सब देख रहे हैं लेकिन कोई सुधि इसलिए नहीं ले रहा है क्योंकि सड़क पर चलने वाला उनका कोई नहीं बल्कि आम आदमी है । लोगों का कहना है कि वे मना रहे हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोनभद्र दौरा लग जाता, जिससे यही नहीं जनपद की सभी सड़कें दुरुस्त हो जाती ।
बड़ा सवाल तो यही है कि जहां एक तरह योगी सरकार ने कांवड़ियों को लेकर आदेश दिया था कि कांवड़ियों वाले मार्ग पर सड़कें टूटी न हों । लेकिन अधिकारियों का मन इस कदर बढ़ गया है कि वे मुख्यमंत्री के आदेश को भी नहीं मान रहे । फिलहाल जिस तरह से सड़कों की स्थिति है किसी दिन बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता ।




