Sonbhadra News : तापमान में फिर मामूली गिरावट दर्ज, न्यूनतम तापमान 9.7
सोनभद्र में आज मौसम में मामूली गिरावट दर्ज की गयी। मौसम विभाग से जुड़े राजन सिंह के मुताबिक अधिकतम तापमान 25.4 जबकि न्यूनतम 09.7 दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 09.8 था।

sonbhadra
6:10 PM, November 27, 2025
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
सोनभद्र में आज मौसम में मामूली गिरावट दर्ज की गयी। मौसम विभाग से जुड़े राजन सिंह के मुताबिक अधिकतम तापमान 25.4 जबकि न्यूनतम 09.7 दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 09.8 था।
तापमान में जिस तरह से ठण्ड दर्ज की जा रही है, उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और भी गिरावट देखने को मिलेगा।
फ़िलहल अभी तक किसी भी नगर क्षेत्र में अलाव देखने को नहीं मिला। शायद प्रशासन तापमान में और गिरावट का इंतजार कर रहा है। वहीं गरीब आसपास सूखी लकड़ी बीनकर उसे जलाकर अपना काम चला रहा है।




