Sonbhadra news : सड़क मरम्मत की जानकारी लेने पहुंचे युवक को प्रधान पति ने जड़ा थप्पड़v
घरसड़ी गांव में हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत को लेकर बुधवार को विवाद खड़ा हो गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घरसड़ी गांव में हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत को लेकर बुधवार को विवाद खड़ा हो गया।

संजय भारती (संवाददाता)
शक्तिनगर/बीना। म्योरपुर ब्लॉक के घरसड़ी गांव में हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत को लेकर बुधवार को विवाद खड़ा हो गया। एलएंडटी (L&T) कंपनी की ओर से कराई जा रही सड़क मरम्मत का जायजा लेने पहुंचे पूर्व प्रधान के बेटे रोहित और मौके पर मौजूद लोगों के बीच कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क मरम्मत को लेकर जानकारी लेने पहुंचे रोहित की ठेकेदार के कर्मचारियों और ग्राम प्रधान पति ओम नारायण से बातचीत के दौरान तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि इसी दौरान आक्रोशित प्रधानपति ने पूर्व प्रधान के बेटे रोहित को थप्पड़ मार दिया।
घटना के बाद रोहित ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष न्याय की मांग को लेकर शक्तिनगर थाने पहुंचा।
बताया गया कि बाद में प्रधान पति ओम नारायण अन्य ग्राम प्रधानों के साथ थाने पहुंचे और मामले को लेकर माफी मांगी। वहीं, ग्रामीणों ने प्रधान पति पर कथित तौर पर दबंगई और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
फिलहाल सड़क मरम्मत को लेकर शुरू हुआ विवाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों की शिकायत और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
सम्बंधित खबर